प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के लोगों को ‘बस्तर पांडुम’ उत्सव के विशेष आयोजन पर दी बधाई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में 7-9 फरवरी तक मनाए गए ‘बस्तर पांडुम’ उत्सव के लिए राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “पहले जब भी बस्तर का नाम लिया जाता था, माओवाद, हिंसा और विकास में पिछड़ेपन की छवि मन में आती थी लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। आज बस्तर न केवल अपने विकास के लिए बल्कि यहां के लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास के लिए भी जाना जाता है। मेरी यही कामना है कि आने वाला समय इस क्षेत्र के लिए शांति, प्रगति और सांस्कृतिक गौरव की भावना से परिपूर्ण हो।”

 

गृहमंत्री अमित शाह की एक पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ” छत्तीसगढ़ में ‘बस्तर पंडुम’ उत्सव के दौरान जंगल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जन जातीय विरासत का भव्य रूप दिखाया गया। इस प्रयास से जुड़े अपने सभी परिवारजनों को मेरी हार्दिक बधाई! ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।”

 

अमित शाह ने सोमवार को कहा था कि वामपंथी उग्रवादियों के भय और हिंसा से बाहर निकलकर बस्तर अपनी संस्कृति तथा धरोहरों को आगे बढ़ा रहा है और विकसित भारत का ब्रांड एंबेसडर बन रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com