फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों 17 फरवरी को भारत दौरे पर आएंगे

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी को भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आएंगे।

 

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों होराइजन 2047 रोडमैप के तहत भारत–फ्रांस द्विपक्षीय सहयोग को और सुदृढ़ करने पर व्यापक चर्चा करेंगे। दोनों नेता भारत-प्रशांत क्षेत्र सहित आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

 

बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में संयुक्त रूप से भारत–फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह नवाचार वर्ष पूरे 2026 में भारत और फ्रांस दोनों देशों में मनाया जाएगा।

 

इसके अलावा, राष्ट्रपति मैक्रों 19 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में भी भाग लेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फरवरी 2025 में हुई फ्रांस यात्रा के बाद हो रही है। यह भारत–फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की मजबूती, आपसी विश्वास और द्विपक्षीय संबंधों को और गहराई देने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

———-

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com