दिल्ली पुलिस का एएसआई 10 लाख की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार दिल्ली पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सुंदर पाल को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी सीआर पार्क थाने में तैनात था।

 

सीबीआई के अनुसार एजेंसी ने 10 फरवरी को मामला दर्ज किया था। आरोप था कि एएसआई सुंदर पाल ने शिकायतकर्ता से संपत्ति विवाद निपटाने और उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करने के लिए 25 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। सीबीआई ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com