अनुपम खेर ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर अपने फैंस को किया सतर्क

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से बनाए गए एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर प्रशंसकों को चेतावनी दी है। अभिनेता ने एक वीडियो साझा कर स्पष्ट किया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोई नया अकाउंट नहीं बनाया है। हाल ही में ‘AnupamPKher30’ नाम से एक प्रोफाइल सामने आया, जिसमें उनकी प्रोफाइल फोटो और वीडियो का इस्तेमाल किया गया था। यह अकाउंट उनके दोस्तों और फैंस को फॉलो रिक्वेस्ट भेज रहा था, जिसके बाद अभिनेता को सफाई देनी पड़ी।

 

वीडियो में अनुपम खेर ने कहा, “मेरे कुछ दोस्तों ने मुझे संदेश भेजकर बताया कि इंस्टाग्राम पर ‘AnupamPKher30’ नाम से एक अकाउंट बनाया गया है। उसमें मेरी तस्वीरें और वीडियो हैं और वह लोगों को फॉलो रिक्वेस्ट भेज रहा है। मेरा ऐसा कोई अकाउंट नहीं है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे किसी भी अकाउंट को इग्नोर करें और सतर्क रहें। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके कुछ करीबी दोस्तों ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने दूसरा अकाउंट खोला है, जिस पर उन्होंने साफ किया कि यह पूरी तरह फर्जी है।

 

वीडियो के कैप्शन में भी उन्होंने लिखा, “इग्नोर: मेरा केवल यही इंस्टाग्राम अकाउंट है। कृपया मेरे नाम से किसी अन्य अकाउंट को फॉलो करने के अनुरोध को अनदेखा करें। जय हो!”

 

वर्कफ्रंट की बात करें, तो अनुपम खेर जल्द ही अपनी चर्चित फिल्म ‘खोसला का घोंसला’ के सीक्वल में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर शौरी, किरण जुनेजा, बोमन ईरानी और परवीन डबास भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में दिल्ली में अपने अभिनय संस्थान ‘एक्टर प्रिपेयर्स’ की नई शाखा शुरू करने की घोषणा भी की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com