देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.7 अरब डॉलर घटकर 717.06 अरब डॉलर पर पहुंचा

नई दिल्‍ली : अर्थव्यवस्था के लिए ‘सुरक्षा कवच’ माने जाने वाले विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज की गई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह फरवरी को समाप्त हफ्ते के दौरान 6.71 अरब डॉलर घटकर 717.06 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 14.36 अरब डॉलर बढ़कर 723.77 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि छह फरवरी को समाप्त हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 7.66 अरब डॉलर बढ़कर 570.05 अरब डॉलर हो गईं। रिजर्व बैंक के मुताबिक इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 14.21 अरब डॉलर घटकर 123.47 अरब डॉलर रहा। आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 13.2 करोड़ डॉलर घटकर 18.82 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई के मुताबिक छह फरवरी को समाप्त हफ्ते के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित भंडार भी 3.2 करोड़ डॉलर घटकर 4.71 अरब डॉलर रहा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com