नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को ‘महाशिवरात्रि’ और कश्मीरी पंडित समुदाय की समृद्ध परंपराओं को दर्शाने वाले पवित्र त्योहार ‘हेराथ पोश्ते’ की शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, “देशभर के मेरे परिवारजनों को महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आदिदेव महादेव सदैव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से सबका कल्याण हो और हमारा भारतवर्ष समृद्धि के शिखर पर विराजमान हो।”
‘हेराथ पोश्ते’ के अवसर पर सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारे कश्मीरी पंडित समुदाय की समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है। यह उत्सव सफलता के नए रास्ते खोले और हर घर को आनंद एवम संतोष से भर दे।
——
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal