केंद्र सरकार कल श्रीनगर में टेली-लॉ पर आयोजित करेगी कार्यशाला

Screenshot

नई दिल्ली : केंद्र सरकार दिशा योजना के तहत टेली-लॉ (दूरस्थ विधिक परामर्श सेवा) कार्यक्रम पर क्षेत्रीय कार्यशाला 17 फरवरी को श्रीनगर में आयोजित करेगी। इसका उद्देश्य तकनीक के जरिए लोगों तक सस्ता और आसान न्याय तक पहुंच देना है।

 

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय के अनुसार, कार्यशाला श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में दोपहर में होगी। यह दिशा योजना के तहत टेली-लॉ पहल का हिस्सा है। इसका मकसद लोगों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और न्याय तक पहुंच आसान बनाना है।

 

कार्यक्रम में कानून एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्लीसहित करीब 800 लोग मौजूद रहेंगे। खास सत्र में जम्मू-कश्मीर में योजना के तहत किए गए कार्यों को प्रस्तुत किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में दिशा योजना से जुड़े बेहतर काम करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही दिशा योजना का वार्षिक ई-कैलेंडर भी जारी किया जाएगा। इसमें विभाग की सालभर की गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com