‘द केरल स्टोरी’ के बाद सुदीप्तो सेन की नई पेशकश, फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज

सुदीप्तो सेन एक बार फिर चर्चा में हैं। ‘द केरल स्टोरी’ के बाद अब उनकी आगामी फिल्म ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ का टीज़र जारी कर दिया गया है। टीज़र के साथ फिल्म का नया पोस्टर और रिलीज डेट भी सामने आई है। यह फिल्म भारत के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र और रूढ़िवादी मान्यताओं की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

 

करीब 52 सेकंड के इस टीज़र में पुरानी धार्मिक प्रथाओं और नैतिक दुविधाओं की तीखी झलक दिखाई गई है। एक ओर आस्था और भक्ति का भाव है, तो दूसरी ओर मनोकामनाएं पूरी करने के लिए छल, कपट और गलत विश्वासों का सहारा लेते लोगों का चित्रण भी नजर आता है। कम समय में ही टीज़र कई सवाल खड़े करता है और दर्शकों में जिज्ञासा पैदा करने में सफल रहा है।

 

फिल्म का निर्देशन शीलादित्य मौलिक ने किया है। निर्माताओं के अनुसार, ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सामाजिक मुद्दों को उठाने वाली इस फिल्म से एक बार फिर गंभीर बहस छिड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

—————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com