एआई आज की दुनिया की जरुरतः भूमि पेडनेकर

नई दिल्ली : अभिनय की दुनिया में अपना परचम बुलंद करने के बाद भूमि पडनेकर ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की दुनिया में कदम रख लिया है। मंगलवार को भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में वेव्स के पवेलियन में भूमि पेडनेकर ने केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को अपनी फिल्म के बारे में बताया। अपने प्रोडक्शन के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बताया कि आज की दुनिया में एआई एक विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्मों की दुनिया में अभिनय के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की दुनिया में भी अपने करियर की शुरुआत कर दी है।

 

उन्होंने बताया कि माईया नाम से कंपनी बनाई है, जो एआई के माध्यम से कहानी तैयार करती है, जो रोचक होने के साथ प्रभावशाली होती है। उन्होंने कहा कि फिल्मी दुनिया में माईया एक ऐसी पहल है, जो आज की दुनिया की जरुरत है। अगर हम एआई को नहीं अपनाएंगे तो हम विकास की दौ़ड में पीछे रह जाएंगे।

 

मईया के बारे में भूमि ने बताया कि उऩकी कंपनी संस्कृत शब्द ‘मईया’ से प्रेरित, जिसका अर्थ है भ्रम या जादू। माईया एक एआई बुटीक स्टूडियो है, जहां कला, प्रौद्योगिकी और मानवीय रचनात्मकता कल्पना की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ आते हैं। उन्होंने बताया कि यहां हुनमान चालीसा को एआई के माध्यम से तैयार किया गया है, जिसे आज हम सभी जुड़ाव महसूस करते हैं। इसके माध्यम से हमने हनुमान चालीसा की पूरी कहानी बताई है जिसे सभी उम्र के लोग पसंद कर रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com