कतर ओपन : अल्कराज और सिनर सीधे सेटों में जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

दोहा : कतर ओपन 2026 टेनिस टूर्नामेंट में स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज और इटली के यानिक सिनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे सेटों में जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

 

विश्व नंबर एक अल्कराज ने फ्रांस के वेलेंटिन रोयर को 6-2, 7-5 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने वर्ष 2025 में अपनी लगातार नौवीं जीत दर्ज की। दूसरे सेट में 2-5 से पीछे होने के बावजूद अल्कराज ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार पांच गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इससे पहले वह इस महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे।

 

अब 22 वर्षीय अल्कराज का सामना सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए रूस के सातवीं वरीयता प्राप्त करेन खाचानोव से होगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में अल्कराज का पलड़ा भारी रहा है।

 

वहीं, विश्व नंबर दो यानिक सिनर ने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्सी पोपिरिन को 6-3, 7-5 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। यह ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में हार के बाद उनका पहला टूर्नामेंट है। सिनर ने मैच में दमदार सर्विस का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को ब्रेक प्वाइंट का मौका नहीं दिया।

 

क्वार्टरफाइनल में सिनर का मुकाबला चेक गणराज्य के याकुब मेंसिक से होगा। शीर्ष-50 से बाहर के खिलाड़ियों के खिलाफ उनकी जीत का सिलसिला अब 50 मैचों तक पहुंच गया है।

 

अन्य मुकाबलों में ग्रीस के स्टेफानोस सित्सिपास ने पूर्व विश्व नंबर एक रूस के दानिल मेदवेदेव को 6-3, 6-4 से हराकर पिछले वर्ष बार्सिलोना ओपन के बाद पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। वहीं, फ्रांस के आर्थर फिल्स ने हमवतन क्वेंटिन हालीस को 6-1, 7-6 (9/7) से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com