कर्नाटक में ट्रैक्टर पलटने से महाराष्ट्र के दो वर्षीय बच्चे समेत 4 की मौत

बागलकोट : कर्नाटक राज्य के बागलकोट जिले के जमखंडी तालुका स्थित कट्टे केरे के समीप शनिवार तड़के भीषण हादसे में दो वर्षीय मासूम सहित 4 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 8 अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार गन्ना कटाई कार्य के लिए मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अलग होकर पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना रात लगभग 2 बजे के आसपास हुई बताई जा रही है।

 

मृतकों की पहचान मनीष पांडे (23), हलकी पांडे (2), लक्ष्मी चिरमडी (27) और रेखा भूके के रूप में हुई है। सभी मृतक महाराष्ट्र के यवतमाल जिला के बुसा तालुका अंतर्गत गुपवाड़ी गांव के निवासी थे। वे गन्ना कटाई कार्य के सिलसिले में जमखंडी क्षेत्र में आए थे।

 

घटना की सूचना मिलते ही जमखंडी पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

——–

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com