अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर जारी हुई ‘बंग सम्मान’ की सूची, परमब्रत चट्टोपाध्याय को मिलेगा ‘बंग भूषण’

कोलकाता : अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग ने वर्ष के ‘बंग सम्मान’ की सूची जारी कर दी। इस वर्ष सिनेमा जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय को ‘बंग भूषण’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

 

परमब्रत चट्टोपाध्याय ने न केवल बांग्ला सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि हिंदी फिल्म जगत में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने निर्देशक के रूप में भी अपनी दक्षता सिद्ध की है। इसी बहुआयामी योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस वर्ष राज्य के प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया जा रहा है।

 

संगीत के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए श्रीराधा बंद्योपाध्याय, नचिकेता चक्रवर्ती, लोपामुद्रा मित्र और बाबुल सुप्रियो को ‘बंग विभूषण’ सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध चित्रकार गणेश हालुई तथा कवि श्रीजात बंद्योपाध्याय का नाम भी सम्मान सूची में शामिल है।

 

‘बंग भूषण’ सम्मान पाने वालों में परमब्रत चट्टोपाध्याय के साथ गायक मनोमय भट्टाचार्य, राघव चट्टोपाध्याय और रूपंकर बागची भी शामिल हैं। सूची में लोक कलाकार कार्तिक दास बाउल और अदिति मुंशी का नाम भी दर्ज है।

 

‘बंग विभूषण’ से सम्मानित गायिका इमन चक्रवर्ती ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह इस सम्मान के लिए आजीवन आभारी रहेंगी। उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह राज्य का सर्वोच्च सम्मान है और बांग्ला गीत तथा बांग्ला भाषा की विजय हो।—————–

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com