गुरदासपुर में नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को मारी गोली, दोनों की मौत

चंडीगढ़ : भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्र में पंजाब के गुरदासपुर में बीती रात दो पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की पुलिस विभाग में खूब चर्चा हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे थाना दोरांगला क्षेत्र के गांव आदियां में पुलिस के नाके पर अशोक कुमार व गुरनाम सिंह तैनात थे। यह क्षेत्र है। इसी दौरान दोनों की किसी बात को लेकर बहस हो गई और दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण व राहगीर वहां एकत्र हुए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस पर थाना प्रभारी, डीएसपी तथा एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अभी तक उनकी मौत के पीछे का सटीक कारण या झड़प की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस इस संबंध में ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। दोनों पुलिसकर्मियों के शवों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com