एफटीए से इलेक्ट्रिक वाहन निर्यातकों के लिए खुलेंगे नये बाजार : कुमारस्वामी

नई दिल्ली : केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि विभिन्न देशों के साथ मुक्त व्यापार संधियों (एफटीए) से देश के इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं के लिए नये बाजार खुलेंगे और भारत इस क्षेत्र में विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि आज इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सिर्फ एक जलवायु पहल नहीं है, बल्कि यह एक औद्योगिक रणनीति है, जिसमें मजबूत उत्पादन का मौका और आपूर्ति-श्रृंखला रीकैलिब्रेशन है।

 

नई दिल्ली में ‘इलेक्ट्रिक वाहनों पर उद्योग संगठन भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए

 

एचडी कुमारस्वामी ने उद्योग से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के लिए भारत के मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और इसके मूल्य श्रृंखला निर्यात का फायदा उठाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन में खुद को ग्लोबल लीडर के तौर पर स्थापित कर सकता है। मंत्री ने आगे कहा कि यह आज की चुनौतियों को हल करते हुए भविष्य की इंडस्ट्रीज़ बनाने के बारे में है।

 

भारी उद्योग और स्टील मंत्री ने कहा कि भारत का इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बदलाव प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के विजन और 2070 तक नेट जीरो हासिल करने के प्रतिबद्धता के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि साफ नीतियां, दिशा और मजबूत उद्योग भागीदारी के साथ भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी उत्पादन और नवाचार के लिए एक अग्रणी वैश्विक केंद्र के तौर पर खुद को मजबूती से स्थापित कर सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com