थलापति विजय की शादी में दरार, पत्नी संगीता ने मांगा तलाक

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की निजी जिंदगी से जुड़ी एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। उनकी पत्नी संगीता सोर्णलिंगम ने अभिनेता पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अर्जी दायर की है। 26 साल पुराने इस रिश्ते में आई दरार ने फैंस को हैरान कर दिया है।

 

यह मामला अब चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट पहुंच चुका है। अदालत ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए विजय को नोटिस जारी किया है और उन्हें 20 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

 

याचिका में संगीता ने आरोप लगाया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ विवाहेतर संबंध है। उनके अनुसार इस रिश्ते की जानकारी उन्हें साल 2021 में मिली थी, जिसके बाद उन्होंने कानूनी रूप से अलग होने का निर्णय लिया।

 

विजय और संगीता की शादी अगस्त 1999 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं। लंबे समय से आदर्श माने जाने वाले इस रिश्ते में आई यह दरार अब कानूनी लड़ाई का रूप ले चुकी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com