लखनऊ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन राव भागवत रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। यहां सरसंघचालक डॉ भागवत ने संघ के प्रान्तीय कार्यालय भारती भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ भेंट की। दोपहर विश्राम के बाद वह जियामऊ स्थित विश्व संवाद केन्द्र पहुंचे। शाम को गोमतीनगर स्थित बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में सरसंघचालक के शामिल होंगे। हालांकि प्रचार विभाग ने सरसंघचालक के लखनऊ प्रवास के दौरान किसी कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी नहीं दी है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal