मुरादाबाद : जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी में 55 ताईक्वांडो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट का वितरण हुआ। इस दौरान जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को नई तकनीकियां भी समझाई गईं।
जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि कलर बेल्ट वितरण शिविर में ताइक्वांडो खिलाड़ियों को एडवांस प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें खिलाड़ियों को नई तकनीक और कौशल के बारे में जानकारी दी गई व आगामी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन दिखा सकें। इस तरह के शिविर का संचालन जिले में अलग-अलग स्थानों पर आगे भी आयोजित होते रहेंगे। इससे जिले के खिलाड़ियों में जागरूकता बनी रहेगी व सभी खिलाड़ी आगामी राज्य, राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरते रहेंगे।
आरएसडी एकेडमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार व डॉ. जी. कुमार ने कहा कि इस समय सभी स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बावजूद भी खिलाड़ियों में ताइक्वांडो को लेकर अधिक जोश बना हुआ है। वह खूब पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पढ़ाई के साथ खेल और शारीरिक व्यायाम भी अधिक महत्पूर्ण है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal