‘पूरी रात होटल के लिए भटकते रहे..’ ईरान-इजरायल जंग के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी दुबई की फ्लाइट, यात्री बोले- डरावना मंजर था

Dubai Flight Land Mumbai Airport : इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद ईरान पर बढ़ते तनाव के बीच दुनियाभर के देशों में हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। इस बीच, ईरान द्वारा दुबई समेत कई देशों पर किए गए हमलों के बाद दुनिया भर में हड़कंप मच गया है। कई देशों ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था, जिससे फ्लाइट्स में देरी और रद्दीकरण की खबरें आईं। खासकर दुबई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था, जिससे यात्रियों की परेशानियों में बढ़ोतरी हो गई।

 

ईरान-इजरायल जंग के बीच दुबई में फंसे थे भारतीय यात्री

दुबई से यात्रा कर भारत लौट रहे कई यात्रियों को वहां फंसना पड़ा। ऐसी ही एक फ्लाइट, जो मंगलवार (3 मार्च) रात लगभग दो बजे दुबई से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची, उसकी एक यात्री ने अपनी आपबीती साझा की।

 

भारत आने पर यात्री ने क्या कहा?

छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पहुंचे यात्री अजय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे मुंबई से हैदराबाद गए थे, और वहां से दुबई आए थे। उनकी अगली यात्रा अमेरिका के लिए थी।

 

अजय ने कहा, “हम लोग फ्लाइट में चढ़ गए थे, लेकिन तभी पता चला कि फ्लाइट टेकऑफ नहीं कर रही है। शुरू में बताया गया कि कोई तकनीकी खराबी है। 7-8 घंटे बीत गए, तभी हमें सूचित किया गया कि युद्ध छिड़ गया है, इसलिए अभी हम उड़ान नहीं भर सकते हैं।”

 

एयरपोर्ट पर मची भगदड़

अजय ने बताया कि इस खबर के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बहुत ही खराब हो गई थी। इसके बाद अमीरात की बसें और गाड़ियां एयरपोर्ट पर पहुंचीं और यात्रियों को होटल तक पहुंचाया।

 

उन्होंने कहा, “हम पूरी रात होटल के लिए भटकते रहे। इस दौरान बम की आवाज सुनी और बुर्ज खलीफा के आसपास धुएं का गुबार देखा। हमें होटल से बाहर निकलने और खिड़कियों के पास खड़े होने से मना कर दिया गया था।“

 

अजय ने बताया कि अब धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रित हो रही है, लेकिन दो दिन बहुत ही कठिन रहे। लेकिन अब लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा, “जैसे ही हमें मुंबई आने वाली फ्लाइट की जानकारी मिली, हमने एयरलाइन से अनुरोध किया। इसके बाद हमें गाड़ी उपलब्ध कराई गई और हम अपनी फ्लाइट पकड़ सके।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com