सोनिया गांधी ने ईरान संकट पर सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल

Screenshot

नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह चुप्पी तटस्थता नहीं बल्कि जिम्मेदारी से पीछे हटना है।

 

सोनिया गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में लिखा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के नेता की हत्या अंतरराष्ट्रीय कानून और संप्रभुता पर सीधा हमला है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2(4) में किसी भी देश की राजनीतिक स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ बल प्रयोग पर रोक है। ऐसे में भारत जैसे लोकतांत्रिक देश की ओर से स्पष्ट प्रतिक्रिया न आना चिंताजनक है।

 

कांग्रेस ने ईरान में हुई बमबारी और लक्षित हत्याओं की निंदा की है और इसे खतरनाक बताया है। पार्टी ने ईरानी जनता और शिया समुदायों के प्रति संवेदना जताई है और कहा है कि भारत की विदेश नीति शांति और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर आधारित है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com