कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, गौरव गोगोई जोरहाट से और देबब्रत सैकिया को नजीरा से मैदान में

नई दिल्ली : कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने असम कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। राज्य की कुल 126 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 में संभावित हैं।

 

कांग्रेस ने मंगलवार को जारी कि इस सूची में कई अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी अवसर दिया है। राज्य में नेता विपक्ष देबब्रत सैकिया को नजीरा से टिकट दिया है। साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बारचल्ला से टिकट दिया है।

 

जारी सूची के अनुसार 7-गौरिपुर से अब्दुस सोबहान अली सरकार, 13-गोलपारा वेस्ट (एसटी) से मार्कलाइन मराक, 18-बोंगईगांव से गिरिश बरुआ, 24-बरपेटा (एससी) से महानंदा सरकार, 28-बोको-चायगांव (एसटी) से रामेन सिंह राभा, 30-हाजो-सुअलकुची (एससी) से श्रीमती नंदिता दास, 32-कमालपुर से सत्यव्रत कलिता, 33-दिसपुर से मीरा बोरठाकुर गोस्वामी, 38-बरखेेत्री से दिगंता बरमन, 39-नलबाड़ी से अशोक कुमार शर्मा और 40-तिहू से रतुल पाटवारी को टिकट दिया गया है।

 

इसके अलावा 49-सिपाझार से बिनानंद कुमार सैकिया, 52-जगी रोड (एससी) से बुबुल दास, 56-रूपनिनाट से नुरुल हुदा, 58-समागुरी से तंजील हुसैन, 61-राहा (एससी) से उत्पल बनिया, 64-लुमडिंग से स्वप्न कर, 66-बरछल्ला से रिपुन बोरा, 73-बिहपुरिया से नारायण भूयन, 80-जोनेई (एसटी) से राज कुमार मेडक, 82-डूमडूमा से दुर्गा भूमिज और 83-मार्घेरिटा से प्रतीक बोरदोलोई को प्रत्याशी बनाया गया है।

 

सूची में 87-चाबुआ-लाहोवाल से प्रांजल घटोवार, 90-दुलियाजन से ध्रुव गोगोई, 92-नाहरकटिया से प्रणति फूकन, 93-सोनारी से उत्पल गोगोई, 95-डेमो (एसटी) से अजय कुमार गोगोई, 97-नजीरा से देबाब्रत सैकिया, 98-माजुली (एसटी) से इंद्रनील पेगू, 99-टीओक से पल्लबी सैकिया गोगोई, 100-जोरहाट से गौरव गोगोई और 103-गोलाघाट से बिटुपन सैकिया को मैदान में उतारा गया है।

 

108-बोकाजन (एसटी) से रतन एंगती, 111-रोंगखांग (एसटी) से ऑगस्टीन एंघी, 114-लखीमपुर से एम. शांति कुमार सिंघा, 115-उधारबोंड से अजीत सिंह, 117-बरखोला से डॉ. अमित कुमार कलवार, 118-सिलचर से अभिजीत पॉल, 119-सोनाई से अमीनुल हक लस्कर, 123-करिमगंज नॉर्थ से जकारिया अहमद, 125-पाथरकांडी से कार्तिक सेना सिन्हा और 126-रामकृष्ण नगर (एससी) से श्रीमती सुरुचि रॉय को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

 

पार्टी सूत्रों के अनुसार शेष सीटों के लिए उम्मीदवारों की अगली सूची शीघ्र जारी की जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com