लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 354 अंक टूटा

नई दिल्ली : हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 353.69 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 79,662.21 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 117.70 अंक यानी 0.48 फीसदी गिरकर 24,617.75 अंक पर कारोबार कर रहा है।

 

शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो और आईसीआईसीआई बैंक में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, टाटा स्टील, मारुति, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स और भारती एयरटेल में भी गिरावट आई है। वही, बीईएल, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, रिलायंस और इटरनल के शेयरों में तेजी है।

 

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले लगातार चार दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 899.71 अंक यानी 1.14 फीसदी की तेजी के साथ 80,015.90 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 285.40 अंक यानी 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ 24,765.90 पर बंद हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com