शिवराज चौहान शनिवार को चेन्नई दौरे में नारियल संवर्धन योजना पर स्टेक होल्डर से करेंगे बात

नई दिल्ली : केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को चेन्नई दौरे पर रहेंगे जहां वे आईआईटी में किसानों से बात करेंगे। वे नारियल संवर्धन योजना पर विभिन्न स्टेक होल्डर से भी मुलाकात कर उनके सुझाव लेंगे।

 

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारियल उत्पादकों के लिए नारियल संवर्धन योजना बनाई जिसकी घोषणा बजट में की गई है। इस योजना में नारियल उत्पादन से संबंधित हर पहलू पर विचार कर उसकी उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने को लेकर फैसला लिया जाएगा।

 

 

 

उन्होंने कहा कि आईआईटी चेन्नई में किसानों और स्टेक होल्डर्स से चर्चा होगी। उन्होंने किसानों से इस संबंध में सुझाव भी मांगे।

 

उल्लेखनीय है कि बजट 2026 में घोषित नारियल संवर्धन योजना का उद्देश्य पुराने और कम उत्पादक नारियल पेड़ों को हटाकर नई उन्नत किस्मों के पौधे लगाना है, जिससे नारियल की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार हो। यह योजना नारियल किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादन में विविधता लाने और नए रोजगार के अवसर पैदा करने पर केंद्रित है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com