रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की छूट वाले बयान की कांग्रेस ने की निंदा, सरकार पर लगाए आरोप

नई दिल्ली : अमेरिका के वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट द्वारा भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट देने संबंधी बयान की कांग्रेस ने निंदा की है।

 

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका-इजरायल के दबाव में काम कर रहे हैं और सरकार की विदेश नीति स्वतंत्र नहीं रही। भारत को अमेरिका से अनुमति मिल गई है कि वह 30 दिनों तक रूस से तेल खरीद सके।

 

खेड़ा ने कहा कि जब रूस भारत को तेल देने के लिए तैयार था, तब मोदी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया लेकिन अमेरिका की अनुमति मिलने के बाद ही सरकार सक्रिय हुई। अमेरिका ने भारत को छूट दी है, जबकि छूट वहीं दी जाती है जहां प्रतिबंध लागू होते हैं। अभी ट्रेड डील पर हस्ताक्षर भी नहीं हुए हैं लेकिन सरकार पहले ही अमेरिकी शर्तों के आगे झुक चुकीहै।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com