”शिक्षा, कौशल और यूनिवर्सिटी टाउनशिप” विषय पर कल पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : “सबका साथ, सबका विकास–लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति: शिक्षा, कौशल और यूनिवर्सिटी टाउनशिप” विषय पर शनिवार को आयोजित होने वाले पोस्ट-बजट वेबिनार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। यह वेबिनार केंद्रीय बजट 2026–27 में घोषित प्रमुख पहलों पर चर्चा और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आयोजित किया जा रहा है।

 

यह बेविनार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इसमें नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, स्टार्टअप, छात्र और अन्य हितधारक भाग लेंगे और भारत की शिक्षा, कौशल विकास और रचनात्मक अर्थव्यवस्था (क्रिएटर इकोनॉमी) को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करेंगे।

 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर शुक्रवार को बताया कि उद्घाटन सत्र सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री विशेष संबोधन देंगे। इस दौरान वे एवीजीसी–क्रिएटर इकोनॉमी (एनिमेशन, विजुएल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) से जुड़ी बजटीय पहल पर चर्चा करेंगे।

 

दोपहर 12:20 बजे से 1:50 बजे तक “स्कूलों और कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स” विषय पर एक विशेष ब्रेकआउट सत्र आयोजित किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। इस सत्र को सचिव संजय जजू भी संबोधित करेंगे।

 

समापन सत्र

 

वेबिनार का समापन सत्र शाम 4:30 से 5:45 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें दिनभर की चर्चाओं का सार प्रस्तुत किया जाएगा। इस सत्र में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव शाम 5:25 बजे विशेष संबोधन देंगे।

 

लाइव प्रसारण

 

में

 

शैक्षणिक संस्थान, उद्योग संगठन, स्टार्टअप, कंटेंट क्रिएटर, छात्र, अभिभावक और एवीजीसी क्षेत्र से जुड़े पेशेवर इस वेबिनार में भाग ले सकते हैं।

 

वेबिनार का लाइव प्रसारण यू-ट्यूब पर भी देखा जा सकेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com