नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जन औषधि दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना का उद्देश्य हर नागरिक को सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि जन औषधि दिवस के अवसर पर उन सभी लोगों को शुभकामनाएं, जिन्हें प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना से लाभ मिला है। यह पहल इस बात का प्रमाण है कि सरकार हर नागरिक तक किफायती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि जन औषधि केंद्रों के माध्यम से देश के लाखों परिवार स्वास्थ्य खर्च में बचत कर रहे हैं और उन्हें उचित उपचार मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने इस योजना के परिवर्तनकारी प्रभाव की भी झलक साझा की।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal