‘धुरंधर’ धमाकेदार का ट्रेलर रिलीज

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। साल 2025 में आई धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहली फिल्म ने दुनियाभर में 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था।

 

करीब 3 मिनट 25 सेकेंड लंबे ट्रेलर में रणवीर सिंह पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और शक्तिशाली अवतार में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में ‘हमजा/जसकीरत सिंह रंगी’ के किरदार में दिखाई देंगे, जो इस बार लियारी के ‘किंग’ के रूप में दुश्मनों से भिड़ते दिखते हैं। निर्देशक आदित्य धर ने ट्रेलर में हॉलीवुड स्तर के दमदार एक्शन सीक्वेंस पेश किए हैं।

 

फिल्म में आर माधवन और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिनका संजीदा अभिनय कहानी में गहराई जोड़ता दिखाई देता है। ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक भी बेहद प्रभावशाली है, जो एक्शन और सस्पेंस को और रोमांचक बना देता है।

 

ट्रेलर में रणवीर की ‘हमजा अली मजारी’ के रूप में दमदार वापसी दिखाई गई है। कहानी में संकेत मिलता है कि वह अब ‘रहमान डकैत’ की विरासत को आगे बढ़ाते हुए लियारी के नए ‘शेर-ए-बलूच’ के रूप में उभरता है। इस बार उसका किरदार पहले से ज्यादा क्रूर और विनाशकारी नजर आता है।

 

पहले से ज्यादा भव्य होगा सीक्वल

 

पहली फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर अब ‘धुरंधर’ के स्पाय यूनिवर्स को और बड़ा बनाने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्वल का कैनवास पहले भाग से कहीं ज्यादा भव्य और बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

 

फिल्म में होगा खास ‘सेलिब्रेशन सॉन्ग’

 

फिल्म में रणवीर सिंह पर एक खास ‘सेलिब्रेशन सॉन्ग’ भी फिल्माया गया है। यह गाना पारंपरिक बॉलीवुड डांस से अलग होगा और कहानी के एक महत्वपूर्ण मोड़ का जश्न मनाता नजर आएगा। दिलचस्प बात यह है कि इसकी शूटिंग लद्दाख के उसी सेट पर हुई है, जहां पहले भाग में अक्षय खन्ना का लोकप्रिय गाना ‘FA9LA’ फिल्माया गया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com