सिलीगुड़ी : आदिवासी सम्मेलन में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

सिलीगुड़ी : नौंवे अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शामिल होने के लिए शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा के गोसांईपुर पहुंची। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति के उत्तर बंगाल आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में काफी उत्साह और तैयारियां देखने को मिली। राष्ट्रपति की मौजूदगी से सम्मेलन को विशेष महत्व मिला।

 

गोसाईपुर में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से आए आदिवासी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य आदिवासी समुदाय की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के संरक्षण को लेकर चर्चा करना है। इस कार्यक्रम में दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिष्ट भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

 

सांसद राजू बिष्ट ने राष्ट्रपति के इस दौरे पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति पहाड़ और तराई क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा उत्तर बंगाल के जनजातीय समुदायों के विकास और सशक्तिकरण की प्रक्रिया को और तेज करेगा।

 

बागडोगरा एयरपोर्ट से गोसाईपुर तक रास्ते के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों ने खड़े होकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति का यह दौरा सिलीगुड़ी और पूरे उत्तर बंगाल के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।——————-

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com