मणिपुर में 35 एकड़ अफीम की खेती नष्ट, 16 किलाे गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

इंफाल : मणिपुर में मादक पदार्थ के विरूद्ध राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता के साथ लगातार अभियान चलाते हुए जहां अफीम की खेती को नष्ट कर रही है, वहीं गांजा, हेरोइन समेत अन्य मादक पदार्थों को जब्त करने का कार्य भी जारी है। मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा आज तड़के दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार दो अलग अलग-अलग अभियानों में 35 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट किया गया। साथ ही भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुरक्षा बलों, एनसीबी और वन विभाग ने कांगपोकपी जिले के साइकुल थानांतर्गत टिंगपिबुंग गांव और लेपलेन गांव के बीच कई स्थानों पर लगभग 10 एकड़ में फैली अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। हालांकि, इस मामले में किसी की भी गिरफ्तार नहीं हुई।

 

वहीं एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों और वन विभाग ने उखरुल जिले के लिटान थानांतर्गत सिनाकेइथेई इलाके में लगभग 25 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया।

 

एक अन्य अभियान में मणिपुर पुलिस ने हिंगांग पुलिस थानांतर्गत मंत्रीपुखरी इलाके से प्रतिबंधित गांजा के साथ इंफाल पूर्वी जिले के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान अरिबम मनीष (24),. शाजाबम असलम खान (32) और दिनेश चिंगाखाम (24) के रूप में की गयी है।

 

तस्करों के पास एक चार-पहिया वाहन, लगभग 16.60 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।——————–

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com