मलाइका अरोड़ा संग डेटिंग की खबरों पर सोराब बेदी ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का नाम इन दिनों एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में है। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद उनका नाम अक्सर किसी न किसी के साथ जोड़ा जाता रहा है। हाल ही सोराब बेदी के साथ उनके डेटिंग की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। अब इन अटकलों पर खुद सोराब बेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं मलाइका को

 

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सोराब बेदी ने कहा कि वह मलाइका को काफी समय से जानते हैं। उन्होंने बताया कि मॉडलिंग के दिनों में मलाइका उन लोगों की करीबी दोस्त थीं, जो उन्हें मॉडलिंग शोज दिलवाते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई और दोनों की दोस्ती हो गई। सोराब के मुताबिक वे पहले भी कई बार एक साथ पार्टियों में नजर आ चुके हैं और यह कोई नई बात नहीं है।

 

पहले मैं इतना मशहूर नहीं था

 

सोराब ने आगे कहा कि उन्होंने पहले भी मलाइका के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे, लेकिन उस समय वह उतने मशहूर नहीं थे, इसलिए लोगों का ध्यान नहीं गया। हाल ही में एक पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए। उस वीडियो में दोनों साथ में डांस करते और जश्न मनाते नजर आए थे।

 

पहले भी जुड़ चुका है मलाइका का नाम

 

मलाइका अरोड़ा इससे पहले अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही थीं। इसके अलावा हाल के समय में उनका नाम डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, इन खबरों पर अभिनेत्री की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

—————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com