मदुरै में मीनाक्षी चिथिरै महोत्सव 19 अप्रैल से हाेगा शुरू

मदुरै : तमिलनाडु के सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक धार्मिक उत्सवों में से एक मदुरै चिथिरै महोत्सव के कार्यक्रमों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष यह महोत्सव 19 अप्रैल को ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। इसका समापन 1 मई काे होगा।

 

मधुराइन मीनाक्षी मंदिर की प्रबंधन समिति ने एक बयान जारी कर कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इस उत्सव के मुख्य कार्यक्रमों में मीनाक्षी तिरुकल्याणम (दिव्य विवाह), रथ उत्सव और कल्लाझगर के वैगई नदी में अवतरण शामिल हैं। उन्हाेंने

 

बताया कि मदुरै चिथिरै महोत्सव 19 अप्रैल को ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। इसके बाद 26 अप्रैल को मीनाक्षी अम्मन का पट्टाभिषेक किया जाएगा। 27 अप्रैल को मीनाक्षी–सुंदरेश्वरर का दिव्य विवाह (तिरुकल्याणम) होगा। 28 अप्रैल को प्रसिद्ध रथ उत्सव, 29 अप्रैल को कल्लाझगर का एधिरसेवै (स्वागत समारोह) होगा और 30 अप्रैल को कल्लाझगर का वैगई नदी में अवतरण होगा।इसके अलावा 1 मई को कल्लाझगर की वापसी से संबंधित कार्यक्रम आयोजित हाेंगे। इसी के साथ कई दिनों तक चलने वाला मदुरै चिथिरै महोत्सव का समापन हाे जाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि इस उत्सव को लेकर न केवल मदुरै के लोग बल्कि पूरे तमिलनाडु के लोग भी बड़ी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

 

इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हाेते हैं। इसे आध्यात्मिक पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह महोत्सव मदुरै की संस्कृति, भक्ति और परंपरा को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने वाला एक महत्वपूर्ण उत्सव है और हर साल बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com