मणिपुर : उग्रवादी संगठन केसीपी के दो कैडर गिरफ्तार

इंफाल : मणिपुर पुलिस का राज्य में उग्रवादियों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय द्वारा शुक्रवार काे जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि गुरुवार को सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के थौबल-थानांतर्गत थौबल वांगमा ताबा इलाके से उग्रवादी संगठन केसीपी (ताइबांगनबा) के दो सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार कैडरों की पहचान निंगथौजम थोई लीमा उर्फ सुंदरी (41), अरोंग खुनौ अवांग लीकाई की रहने वाली और निंगथौजम हेमंत सिंह उर्फ नाओचा (28), थौबल खेत्री लीकाई का रहने वाले के रूप में की गयी है। आरोपितों के पास से 140 राउंड 9एमएम के कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।—————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com