UPSC पास कर बन गया IAS, MLA से ले लिया सम्मान; फिर हुआ खुलासा, फर्जी अफसर निकला रंजीत

Ranjeet Yadav UPSC Rank 440 Case : उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज़ परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद देशभर में टॉपर्स की कहानियां चर्चा का विषय बन जाती हैं, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसी फर्जी कहानी ने सबको हैरान कर दिया है, जिसने परीक्षा में अपनी जीत का झूठा दावा कर पूरे गांव और इलाके को भ्रमित कर दिया।

 

बिहार के शेखपुरा जिले के अरियारी ब्लॉक के फतेहपुर गांव में रहने वाले रंजीत यादव ने दावा किया कि उसने UPSC सिविल सर्विसेज 2025 में ऑल इंडिया रैंक 440 हासिल की है। जैसे ही यह खबर गांव में फैली, पूरा माहौल उत्साह और जश्न से भर गया। लोग रंजीत को बधाई देने उसके घर पहुंचने लगे, मिठाइयां बांटी गईं और पूरे इलाके में खुशी का माहौल छा गया।

 

स्थानीय मीडिया भी इस सफलता को कवरेज देने पहुंच गई। इतना ही नहीं, इलाके के पूर्व विधायक विजय सम्राट ने भी रंजीत को सम्मानित किया और कथित तौर पर उसे उपहार स्वरूप पुरस्कार भी दिए। लोग उसकी इस कथित सफलता को देखकर प्रेरणा लेने लगे।

 

मामला यहां तक नहीं रुकता, बल्कि जब इस पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आई तो हर किसी का होश उड़ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रंजीत ने खुद को UPSC टॉपर्स में शामिल दिखाने के लिए झूठ का सहारा लिया था। पता चला कि उसने अपनी पहचान और रिजल्ट के बारे में गलत जानकारी दी थी।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महुली थाने के SHO रामप्रवेश भारती ने भी रंजीत को पुलिस स्टेशन बुलाकर सम्मानित किया और मिठाइयां खिलाई। रंजीत ने मीडिया और गांववालों के सामने खुद को एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में पेश किया था, लेकिन अब उसकी इस कहानी का खुलासा हो चुका है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com