पश्चिम एशिया के सात देशों में सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षाएं रद्द

Screenshot

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात को देखते हुए कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

 

सीबीएसई ने इस संबंध में शनिवार को एक परिपत्र जारी किया है, जिसके अनुसार बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 16 मार्च से 10 अप्रैल तक निर्धारित कक्षा 12वीं की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। बोर्ड के अनुसार इन देशों में परीक्षाओं के आयोजन की संभावना की समीक्षा संबंधित स्कूलों और स्थानीय अधिकारियों से मिले सुझावों के आधार पर की गई।

 

समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि मौजूदा परिस्थितियों में परीक्षाओं का आयोजन संभव नहीं है। सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि 1 मार्च, 3 मार्च, 5 मार्च, 7 मार्च और 9 मार्च 2026 के परिपत्रों के माध्यम से पहले जिन परीक्षाओं को स्थगित किया गया था, वे भी अब रद्द मानी जाएंगी। बोर्ड ने कहा है कि इन देशों के कक्षा 12 के विद्यार्थियों के परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया और तरीका अलग से सूचित किया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com