मुरादाबाद में दो चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई, आशियाना चौकी के दरोगा लाइन हाजिर, हड़कंप मचा

मुरादाबाद में पुलिस महकमे में अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने दो चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई की है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की आशियाना चौकी पर तैनात दरोगा विनीत को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, फकीरपुरा चौकी पर तैनात एक दरोगा दीपक को भी विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आशियाना चौकी पर तैनात दरोगा विनीत का एक होमगार्ड के साथ सूत्रों से बताया जा रहा है कि, दरोगा द्वारा होमगार्ड के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने तत्काल प्रभाव से दरोगा विनीत को लाइन हाजिर कर दिया।

 

इसी क्रम में, एसएसपी ने फकीरपुरा चौकी पर तैनात दरोगा के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया। बताया जा रहा है कि, संबंधित दरोगा पर विवेचना कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

 

एसएसपी की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने की सख्त चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि, पुलिस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

फिलहाल, दोनों चौकियों पर नए दरोगाओं की तैनाती कर दी गई है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था प्रभावित न हो। वहीं, इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य पुलिसकर्मियों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com