पीयूष गोयल ने पश्चिम एशिया संकट के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था को बताया मजबूत

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

 

 

 

लोकसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि भारत के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दुनिया भर में उत्साह बढ़ रहा है। गोयल ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बावजूद भारतीय आर्थिक स्थिति मज़बूत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में 38 देशों के साथ व्यापार समझौते किए गए हैं, जिनसे निर्यातकों को अवसर मिले हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत मार्च के अंत तक अपने निर्यात स्तर को बनाए रखेगा, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार में एक नया अध्याय होगा।

 

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने सदन को बताया कि जब ये सभी मुक्त व्यापार समझौते लागू हो जाएंगे, तो इनसे भारतीय निर्यातकों के लिए अपार अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि भारत के माल निर्यात में पिछले महीने फरवरी तक कोई बदलाव नहीं आया, लेकिन इसमें गिरावट भी नहीं हुई। गोयल ने कहा कि मार्च के पहले हफ़्ते में निर्यात में कुछ गिरावट आई थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसमें फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मार्च के अंत तक भारत अपने निर्यात के स्तर को बनाए रखने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भारत के लिए एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने अपने जवाब के अंत में इस बात पर जोर दिया कि पश्चिम एश्यिा संकट के बावजूद भारत की आर्थिक स्थिति मज़बूत बनी हुई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com