अभिनेता सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ (पूर्व में ‘बैटल ऑफ गलवान’) भले ही इस ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही हो, लेकिन उन्होंने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। फिल्म से रोमांटिक गाना ‘चांद देख लेना’ जारी कर दिया गया है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।
रोमांस और भावनाओं से भरा गीत
ईद के खास मौके पर रिलीज हुआ यह गाना प्रेम की अटूट शक्ति को दर्शाता है। गाने में चित्रांगदा सिंह भी नजर आ रही हैं और दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसके दृश्य सलमान के पुराने हिट गीत जलते दिए की याद दिलाते हैं।
हिमेश रेशमिया का संगीत, समीर अंजान के बोल
गाने को हिमेश रेशमिया ने संगीतबद्ध किया है, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। इसे निहाल टौरो और अंकोना मुखर्जी ने अपनी आवाज दी है। गाने को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, “आज आसमान में चांद देखने को नहीं मिला, कोई बात नहीं… मातृभूमि का चांद देख लेना… मे वार रेस्ट इन पीस।”
बताया जा रहा है कि फिल्म ‘मातृभूमि’ अगस्त 2026 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिलहाल इस गाने ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal