विराट कोहली आईपीएल के लिए तैयार, आरसीबी से जुड़कर शुरू की प्रैक्टिस

बेंगलुरू : भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए तैयार हैं। वह अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से जुड़ चुके हैं और प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इस बीच कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसने प्रसंशकों के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है।

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर शेयर किए गए वीडियो में कोहली ने कहा, ”हर बार जब मैं ये जर्सी (आरसीबी) पहनता हूं, तो मैं पूरी तरह अपने आप को झोंक देता हूं। मैं एक और स्पेशल चेज के लिए तैयार हूं।”

 

फ्रेंचाइजी ने वीडियो को शेयर करते हुए संदेश दिया कि कोहली अपने घर बेंगलुरु लौट आए हैं और एक और नई कहानी लिखने के लिए तैयार हैं। आरसीबी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ”वक्त गुजरा, सीजन बदले, लेकिन यह शहर? अब भी उसका है। यह सिंहासन? अब भी उसका है।

 

‘एकमात्र सच्चे राजा’ के लिए हमारा प्यार, हर गुजरते दिन के साथ और भी मजबूत होता जा रहा है। हमारे विराट कोहली वापस वहीं लौट रहे हैं, जहां के वे हैं- अपने घर, बेंगलुरु- एक नई कहानी लिखने के लिए।”

 

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस सीजन का ओपनिंग मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी का लक्ष्य खिताब का बचाव करना और इतिहास दोहराना होगा।

 

विराट कोहली ने पिछले सीजन में 15 पारियों में 54.75 के औसत और 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए थे, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल थे।कोहली 267 आईपीएल मैचों में आठ शतक और 63 अर्धशतकों के साथ 8,661 रन बना चुके हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com