देहरादून : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया गया। इस दौरान पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
लोकभवन में प्रातः लगभग 10:30 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में राजपुर (देहरादून) से खजान दास, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, हरिद्वार से मदन कौशिक, रुड़की से प्रदीप बत्रा और भीमताल (नैनीताल) से राम सिंह कैड़ा शामिल हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार में वरिष्ठता एवं क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जिलों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि वे जनहित एवं विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें। समारोह में मंत्री, विधायक, मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal