भारतीय महिला टीम दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेगी

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम इस साल दिसंबर में मौजूदा विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम की मेजबानी करेगी। इसके बाद अफ्रीकी महिला टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार भारतीय महिला टीम दिसंबर में आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 चक्र के तहत तीन वनडे मैच खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। इस दौरे पर भारतीय टीम 20 से 23 दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेलेगी।

 

भारत के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका महिला टीम मार्च-अप्रैल 2027 में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की चुनौती के लिए तैयार होगी। दोनों टीमें पहले तीन टी-20 मैचों की सीरीज से शुरुआत करेंगी। इसके बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। आखिर में एक टेस्ट मैच भी शामिल है, जो 8 से 11 अप्रैल तक खेला जाएगा।

 

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेत्सी मोसेकी ने कहा कि हमें दुनिया की दो अग्रणी टीमों भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करते हुए खुशी हो रही है। यह प्रोटियाज महिला टीम के लिए एक शानदार और रोमांचक घरेलू सीजन होने का वादा करता है।

 

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम वर्तमान में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में व्यस्त है, जो जून में इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की तैयारियों का हिस्सा है।

 

कार्यक्रम-

 

भारत के खिलाफ सीरीज

 

पहला वनडे – 9 दिसंबर, पोटचेफस्ट्रूम (दक्षिण अफ्रीका)दूसरा वनडे – 12 दिसंबर, ब्लोमफोंटेन (दक्षिण अफ्रीका)तीसरा वनडे – 15 दिसंबर, केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका)एक टेस्ट मैच – 20 से 23 दिसंबर, गकेबेरहा (दक्षिण अफ्रीका)

 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज

 

पहला टी20 मैच – 18 मार्च 2027, किम्बरली (दक्षिण अफ्रीका)दूसरा टी20 मैच – 21 मार्च 2027, बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका)तीसरा टी20 मैच – 23 मार्च 2027, कुगोम्पो सिटी (दक्षिण अफ्रीका)पहला वनडे – 27 मार्च 2027, गकेबरहा (दक्षिण अफ्रीका)दूसरा वनडे – 31 मार्च 2027, पार्ल (दक्षिण अफ्रीका)तीसरा वनडे – 3 अप्रैल 2027, डरबन (दक्षिण अफ्रीका)एक टेस्ट मैच – 8 से 11 अप्रैल 2027, पोटचेफस्ट्रूम (दक्षिण अफ्रीका)

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com