कर्नाटक उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दोनों उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

नई दिल्ली : कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है।

 

पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी ने बागलकोट (24) विधानसभा सीट से उमेश मेटी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, दावणगेरे साउथ (107) सीट से समर्थ मल्लिकार्जुन को टिकट दिया है।

 

कर्नाटक में इन दोनों सीटों पर 9 अप्रैल को उपचुनाव प्रस्तावित हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com