सरकार के मुखिया के तौर पर नरेन्द्र मोदी ने रचा कीर्तिमान, वरिष्ठ नेताओं ने मील का पत्थर बताया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लगातार 8,931 दिनों तक सरकार के मुखिया के रूप में सेवा का नया कीर्तिमान रच दिया है। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के इसी तरह के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

 

अमित शाह, राजनाथ सिंह और रेखा गुप्ता सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने इस उपलब्धि को अटूट प्रतिबद्धता और जनसेवा का मील का पत्थर बताया है। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके तीन कार्यकाल और प्रधानमंत्री के रूप में उनका वर्तमान तीसरा कार्यकाल शामिल है। 24 वर्षों से अधिक के इस लंबे सफर में उन्होंने एक भी दिन का अवकाश नहीं लिया।

 

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर कहा, “यह रिकॉर्ड सेवा, परिश्रम और अटूट प्रतिबद्धता की नींव पर बना है। मोदी के 8,931 दिन राष्ट्र-प्रथम शासन और कार्यों में सत्यनिष्ठा को दर्शाते हैं। उन्होंने बिना छुट्टी लिए राष्ट्र की सेवा की है, यही कारण है कि उन्हें जनता का अभूतपूर्व स्नेह प्राप्त हो रहा है।”

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सरकार प्रमुख बन गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक उनका जीवन निरंतर सेवा का मार्ग रहा है। यह उपलब्धि उनके समर्पित नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे ‘अंत्योदय’ के संकल्प की सिद्धि बताते हुए कहा कि मोदी ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी है। उनके दूरदर्शी और साहसिक निर्णयों ने करोड़ों देशवासियों का भरोसा जीता है जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com