राहुल गाँधी विदेश में देश विरोधी बयान देते हैं- ओम प्रकाश राजभर

Sultanpur : उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा भाजपा की ‘बी टीम’ है।

 

उन्होंने अखिलेश यादव के बंगाल चुनाव सम्बंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सपा मध्य प्रदेश में भाजपा को जिताने गई थी। राजभर के अनुसार, सपा नेता दिन में भाजपा का विरोध करते हैं, लेकिन रात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कहते हैं कि ‘दिन में बोलने दीजिए, रात को हम आपके साथ हैं’ और उन्हें गुलदस्ता भेंट करते हैं। राहुल गांधी के डॉलर संबंधी बयान पर मंत्री राजभर ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर चुनाव आयोग को भी पक्षपात का आरोप लगाकर कटघरे में खड़ा करने का आरोप लगाया।

 

उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मंत्री राजभर ने मथुरा में फरसा बाबा की मौत को लेकर विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम अफवाह फैलाना है। राजभर के मुताबिक, फरसा बाबा की मौत हत्या नहीं, बल्कि एक दुर्घटना थी, जिसमें पीछे से एक गाड़ी ने टक्कर मारी थी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी इस सम्बंध में बयान दिया है।

 

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी और गंगा में हड्डी डालने के मामले पर राजभर ने समाजवादी पार्टी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में पैसे पर काम होता था और तब गंगा पर रोजा इफ्तार कभी नहीं हुआ। राजभर ने इसे ‘शरारती तत्वों’ की हरकत बताया और कहा कि वर्तमान में कानून का राज है और कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने वालों को वोट की चिंता सता रही है, न कि नाव पर बिरयानी खाने की।

 

राहुल गांधी के डॉलर सम्बंधी बयान पर मंत्री राजभर ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर चुनाव आयोग को भी पक्षपात का आरोप लगाकर कटघरे में खड़ा करने का आरोप लगाया। राजभर ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग गड़बड़ चुनाव करा रहा है, तो राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता, जो ऐसे चुनाव जीतते हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com