एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज पश्चिम एशिया क्षेत्र से 24 उड़ानें करेंगी संचालित

नई दिल्ली : टाटा की अगुवाई वाली एयरलाइन एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर आज पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 24 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। हालांकि, एयर इंडिया के कई गंतव्यों के लिए सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी।

 

एयरलाइन ने ‘एक्स’ पोस्ट में बताया कि एयर इंडिया समूह ने बताया कि वह मंगलवार को पश्चिमी क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 24 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेगा, जबकि कई गंतव्यों के लिए एयरलाइन की सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। कंपनी के बयान के अनुसार एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर उड़ानें संचालित करेंगी, जिनमें जेद्दा और मस्कट के लिए निर्धारित सेवाएं, और साथ ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए अतिरिक्त गैर-निर्धारित परिचालन शामिल हैं।

 

एयरलाइन ने बताया कि दोनों एयरलाइंस जेद्दा के लिए और वहां से अपनी तय उड़ानें जारी रखेंगी, जिसके तहत भारत और जेद्दाह के बीच कुल 10 उड़ानें संचालित होंगी। एयर इंडिया दिल्ली से एक और मुंबई से दो वापसी उड़ानें संचालित करेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद और कोझिकोड, दोनों जगहों से एक-एक उड़ान संचालित करेगी।

 

बयान के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए और वहां से चार निर्धारित उड़ानें भी संचालित करेगी, जिसमें दिल्ली और मुंबई से सेवाएं शामिल हैं। वहीं, निर्धारित सेवाओं के अलावा एयर इंडिया समूह ने कहा कि वह यूएई के लिए और वहां से 10 गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेगा, जो स्लॉट की उपलब्धता और प्रस्थान स्टेशनों पर मौजूदा स्थितियों पर निर्भर करेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com