माेना सिंह की नई सीरीज ‘मां का सम’ का ऐलान, प्रीमियर 3 अप्रैल को होगा

मोना सिंह इन दिनों फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए दर्शकों के बीच छाई हुई हैं। ‘कोहरा 2’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘हैप्पी पटेल’ के बाद अब उनकी नई सीरीज ‘मां का सम’ का ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने इसका आधिकारिक पोस्टर और रिलीज डेट जारी कर दी है, जिससे फैंस में उत्साह देखा जा रहा है। इस सीरीज में उनके साथ मिहिर आहूजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि निर्देशन निकोलस खारकोंगोर ने किया है।

 

‘मां का सम’ अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजनल सीरीज है, जिसका प्रीमियर 3 अप्रैल को होगा। इसे रविंदर रंधावा और सुमरित शाही ने लिखा है। कहानी अगस्त्य (मिहिर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रतिभाशाली गणितज्ञ है और दुनिया को संख्याओं व एल्गोरिदम के नजरिए से देखता है।

 

सीरीज में मोना सिंह विनीता के किरदार में नजर आएंगी, जो अपने बेटे के लिए आदर्श जीवनसाथी की तलाश में हैं। मां-बेटे के रिश्ते पर आधारित यह कहानी सामाजिक और आर्थिक पहलुओं को भी छूती है, जिससे दर्शकों को एक भावनात्मक और विचारशील अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com