नो पेट्रोल की ओर बढ़ता लखनऊ… पंपों पर हाहाकार! कहीं खत्म तो कहीं लंबी लाइन

लखनऊ। देश में एलपीजी गैस सिलेंडर के बाद अब पेट्रोल की बारी…। जी हां, खबरें आ रही हैं कि पेट्रोल पंप बंद हो रहे हैं, संचालक कह रहें हैं कि पेट्रोल खत्म हो गया। जिससे अब देश में लॉकडाउन लग जाएगा ऐसी भी खबरें आ रही हैं। ऐसा हम नहीं कह रहें हमारे देश के प्रधानमंत्री खुद कह रहे हैं तो क्या मान लें कि मिडिल ईस्ट मे चल रही जंग की आंच भारत आ पहुंची है। हाल ही में पीएम मोदी ने देशवासियों को सावधान और सतर्क रहने को कहकर कोरोना जैसै हालात से लड़ने को तैयार रहने को कह दिया है।

 

हालियां तस्वीर हम आपको उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की दिखा रहे हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब नवाबों के शहर लखनऊ में साफ दिखने लगा है, जहां रसोई गैस की किल्लत की खबरों के बाद अब शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए मारामारी शुरू हो गई है। कल से ही पेट्रोल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। आलम ये है कि शहर के प्रमुख इलाकों में पेट्रोल पंप बंद मिले और जहां पेट्रोल मिल भी रहा, वहां पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, कैंट का पेट्रोल पंप तो सुबह से ही बंद मिला।

 

सरकारी छुट्टी होने के बावजूद लोगों में इस बात का डर बैठ गया है कि आने वाले दिनों में तेल की किल्लत बढ़ सकती है या कीमतें आसमान छू सकती हैं। इसी डर के चलते लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। इंदिरानगर व मुंशीपुलिया के पंपों पर गाड़ियों की लाइन मुख्य सड़क तक पहुँच गई है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। हजरतगंज व राजभवन मार्ग पर शहर के दिल कहे जाने वाले हजरतगंज और कैंट इलाके के पंपों पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की भारी भीड़ उमड़ी है। चारबाग व केकेसी रेलवे स्टेशन के पास होने के कारण यहाँ दबाव सबसे ज्यादा है। टैक्सी और ऑटो चालक भी घंटों लाइन में खड़े नजर आए। बादशाह नगर व महानगर रिहायशी इलाकों के इन पंपों पर भी तेल खत्म होने की अफवाहों ने लोगों को बेचैन कर दिया है।

 

अब सवाल ये है कि क्या ये स्थिति महज कुछ दिनों ठीक हो जाएगी या पेट्रोल को लेकर पंपों पर दिख रही तस्वीर इससे भी ज्यादा भयावह रूप ले लगी। क्योंकि नो पेट्रोल वाली सूरत में वाहनों का मूवमेंट ठप्प हो जाएगा और अगर ऐसा हुआ तो वाहन सड़कों पर नजर ही नहीं आएंगे, यानी स्कूल, दफ्तर और सरकारी कामकाज पर भी असर पड़ेगा। फिलहाल राज्य सरकार का कहना है कि प्रदेश में सब ठीक है, अफवाह पर ध्यान न दें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com