मलाइका अरोड़ा ने रिश्तों पर की खुलकर बात

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मॉडल सोराब बेदी के साथ उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद दोनों के अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब इन अफवाहों पर मलाइका ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है और इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है।

 

हालिया बातचीत में मलाइका ने कहा कि हर बार किसी के साथ दिखने पर उनका नाम जोड़ना अब बेहद अजीब और परेशान करने वाला हो गया है। उन्होंने साफ किया कि सोराब बेदी उनके अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है, जैसा मीडिया में दिखाया जा रहा है।

 

मलाइका ने बताया कि वह इन अफवाहों को अब गंभीरता से नहीं लेतीं। उन्होंने कहा कि वह और उनके बेटे अरहान खान इन खबरों पर साथ बैठकर हंसते हैं। उनके मुताबिक, हम दोनों इन खबरों पर खूब ठहाके लगाते हैं। अभिनेत्री ने अपने रिश्तों को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी साथी की जरूरत नहीं है, लेकिन साथ होना एक खूबसूरत एहसास है। मलाइका ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जी रही हैं और किसी रिश्ते की तलाश में नहीं हैं।

 

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने अभिनेता अरबाज खान से 1998 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा अरहान है। हालांकि, 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मलाइका का नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा, लेकिन कुछ समय पहले दोनों के अलग होने की खबरें भी सामने आईं। मलाइका ने अपने बयान में यह भी साफ कर दिया कि अगर वह भविष्य में किसी रिश्ते में आती हैं, तो वह फैसला पूरी तरह उनकी शर्तों पर होगा। फिलहाल, अभिनेत्री अपनी जिंदगी के इस दौर को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com