स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का पुनर्गठन

नई दिल्ली/हरिद्वार : स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। इसमें देशबंधु को पुनः अध्यक्ष और हरिद्वार के जितेन्द्र रघुवंशी को फिर से महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि द्विजेंद्र मोहन शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

 

नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित असम हाउस में रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता आर. माधवन ने की, जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सहयोगी रहे हैं। इस दौरान चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकर ने निभाई।

 

बैठक में वर्तमान अध्यक्ष देशबंधु और महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी को पुनः उनके पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष की आयु को ध्यान में रखते हुए उनके सहयोग के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में द्विजेंद्र मोहन शर्मा को नियुक्त किया गया है।

 

पुनर्गठन के तहत प्रत्येक राज्य से उपाध्यक्षों का चयन किया गया है और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की भी घोषणा की गई है। साथ ही, सभी राज्यों के अध्यक्ष भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे।

 

समिति को दिशा देने के लिए एक कोर कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष द्विजेंद्र मोहन शर्मा, चंद्र प्रकाश बाजपेई, कपूर सिंह दलाल, डॉ. राजा भैया मिश्रा, परमजीत सिंह टिवाना, राजेश प्रताप सिंह और ए. वेदरत्नम शामिल हैं।

 

इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सुरेश चंद्र सुयाल, सुरेश चंद्र बबेबे, महंथ प्रजापति, अनुराग सिंह गौतम, आदित्य कुमार सिंह, अरुण प्रताप सिंह, कृष्णेंद्र प्रताप सिंह, सिंगू रमेश, एम. सन्मुग सुंदरम, सुंदर विमल नाथन, के.एम. शेख नमक्कल, इशरत उल्ला खान और मुन्नालाल कश्यप को भी शामिल किया गया है।

 

इस अवसर पर महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने 13 अप्रैल को हरिद्वार में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार सम्मेलन और सम्मान यात्रा में शामिल होने के लिए सभी सदस्यों को आमंत्रित किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com