आपदा एवं पर्यावरण सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया गया

बांदा। आज बुंदेलखंड के बांदा में ग्राम पंचायत जमालपुर में आपदा एवं पर्यावरण सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें लोगों को वन संरक्षण, जल संरक्षण, एवं वन्य जीव संरक्षण के साथ भूकम्प, चक्रवात,बाढ़,सूखा,लूं जैसी आपदाओं के बारे में वृहद जानकारी देकर जागरूक किया गया, चाइल्ड ट्रस्ट के राज्य समन्वयक महेंद्र सिंह गौतम ने गांव के लोगों से रुबरु होते हुए कहा कि हमें पेड़ों, जंगलों की रक्षा करते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे।
ग्राम पंचायत की प्रधान श्रीमती रमाकांती शुक्ला ने कहा कि बुंदेलखंड में गर्मियों में पारा 45-50 तक हो जाता है जिससे लू लगने, अत्याधिक गर्म होने से मानव हानि के साथ पशु पक्षी भी काल कवलित होने लगते है।
सी.डब्लू.सी.के मेम्बर शम्भू प्रसाद ने कहा कि वर्षा जल को संग्रहीत करने एवं पानी के सही उपयोग करने पर बल दिया जिससे भविष्य में पानी की कमी से बचा जा सके ।


पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चेतना सिंह ने पशु पक्षियों एवं जीव जंतुओं की रक्षा पर बल दिया जिससे जैव विविधता बनी रहे । प्रधान प्रतिनिधि शिवचरण शुक्ला ने कहा कि आपदा अचानक घटने वाली घटना है जिसमें जान-माल की हानि, पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, गांवो में बहुतायत आग लगने की घटनाओं से आर्थिक नुकसान होता है जिसमें सावधानी से ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है।
अंत में राज्य समन्वयक चाइल्ड ट्रस्ट महेंद्र सिंह गौतम ने श्रीमती राजरानी सिंह की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण कर इस धरा को हरा भरा करने के लिए प्रेरित किया साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण के महत्व पर व्यापक प्रकाश डाला। इस अवसर पर राममोहन सिंह परिहार, रणबीर सिंह, राजेश सिंह, फूलचंद, सुखलाल वर्मा, रामनरेश सिंह, सोम सिंह गौतम, सनी सिंह, चन्दभाल शुक्ला, पत्रकार जितेंद्र शुक्ला,साधू विश्वकर्मा, ज्ञान सिंह इत्यादि लोगों ने भागीदारी की ।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com