‘भूत बंगला’ की नई रिलीज डेट तय, मेकर्स ने किया ऐलान

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। निर्माता एकता कपूर ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म अब 10 अप्रैल के बजाय 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि यह फैसला वितरकों और प्रदर्शकों के साथ चर्चा के बाद लिया गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में ‘धुरंधर 2’ की सफलता को देखते हुए रिलीज शेड्यूल में बदलाव किया गया है। साथ ही, दर्शकों के लिए ‘भूत बंगला’ के पेड प्रिव्यू शोज 16 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू होंगे।

 

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीजर के बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com