मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा का पहला रिएक्शन

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही जी5 के टॉक शो मॉम्स टॉक को होस्ट करती नजर आएंगी। शो के अनाउंसमेंट के दौरान उन्होंने मां बनने के अपने अनुभव, परिवार के सहयोग और समाज में प्रचलित सोच पर खुलकर बात की। परिणीति ने कहा कि उनके इस सफर को आसान बनाने में उनके पति राघव चड्ढा और परिवार का बड़ा योगदान रहा, जिससे उन्हें कभी अकेलापन महसूस नहीं हुआ।

 

इवेंट में उन्होंने कामकाजी मांओं की चुनौतियों पर भी बात की और कहा कि कई महिलाओं को परिवार और पति का साथ नहीं मिल पाता, जो दुखद है। परिणीति के मुताबिक, मां बनने के सफर में सबसे जरूरी चीज ‘सपोर्ट सिस्टम’ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर मां को सहयोग और समझ की जरूरत होती है, ताकि वह अपने बच्चे की बेहतर परवरिश कर सके।

 

अपने शो के बारे में बताते हुए परिणीति ने कहा कि ‘मॉम्स टॉक’ के जरिए वे यह संदेश देना चाहती हैं कि बच्चे की परवरिश का कोई एक तय तरीका नहीं होता। उन्होंने कहा कि माता-पिता को समाज के दबाव से हटकर अपने तरीके से फैसले लेने चाहिए। हर एपिसोड में दर्शकों को अपनी जिंदगी से जुड़ी कहानियां और उनके समाधान देखने को मिलेंगे। परिणीति ने यह भी कहा कि माता-पिता को दोस्ताना रवैया रखते हुए अनुशासन बनाए रखना चाहिए, ताकि बच्चों का संतुलित विकास हो सके।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com